विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देर रात घर आने पर पत्नी ने टोका तो पति ने उठाया खौफनाक कदम

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 29 Jul 2017 10:04 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jul 2017 08:56 PM (IST)

एक साल पहले किए गए प्रेम विवाह के बाद पति का दर्दनाक अंत हो गया। घर में देरी से आने ...और पढ़ें

देर रात घर आने पर पत्नी ने टोका तो पति ने उठाया खौफनाक कदम
देर रात घर आने पर पत्नी ने टोका तो पति ने उठाया खौफनाक कदम

रुद्रपुर, [जेएनएन]: एक साल पहले किए गए प्रेम विवाह के बाद पति का दर्दनाक अंत हो गया। घर में देरी से आने पर पत्नी ने टोका तो उसे नागवार गुजरा। इसके बाद पति ने ऐसा कदम उठाया कि परिवार के सभी लोग सदमे में हैं। 

जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैंप के वार्ड संख्या एक निवासी शुभम कुमार (21 वर्ष) पुत्र जगदीश कर्मकार ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही वह माता-पिता से अलग रहने लगा। बताया जा रहा है कि इस बीच उसे नशे की लत लग गई। इसे लेकर अक्सर उसका पत्नी से विवाद भी होने लगा।    

परिवार के लोग भी उसे समझते थे पर वह नही सुधरा। गत रात जब शुक्रवार रात भी जब शुभम देर से घर आया तो पत्नी ने उसे टोका। इस पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद वह बरामदे में रखे तख्त पर बैठ गया। वहीं, पत्नी कमरे में जाकर सो गई। 

इस बीच रात को जब शिवम की पत्नी बाहर निकली तो छत के कुंडे पर शुभम का शव लटका मिला। उसने बेल्ट का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आनन फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: झाड़ियों में छिपकर बैठी थी युवती, ट्रेन आने पर आगे कूदकर दी जान

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कर्ज में डूबे एक और किसान ने जहर खाकर दी जान