जामा मस्जिद में निर्माणाधीन लैंटर ढहा, सौ से अधिक लोग बाल-बाल बचे
टनकपुर मार्ग पर स्थित जामा मस्जिद में निर्माण के दौरान लेंटर भरभराकर गिर गया। इस दौरान सौ से अधिक लोग कार सेवा के जरिये लैंटर डाल रहे थे। सभी लोग बाल-बाल बच गए।
By BhanuEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2015 04:39 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2015 04:42 PM (IST)
खटीमा। टनकपुर मार्ग पर स्थित जामा मस्जिद में निर्माण के दौरान लेंटर भरभराकर गिर गया। इस दौरान सौ से अधिक लोग कार सेवा के जरिये लैंटर डाल रहे थे। सभी लोग बाल-बाल बच गए।
मस्जिद में करीब सौ फीट लंबा व इतना ही चौड़ा लैंटर डाला जा रहा था। इस काम में सौ से अधिक लोग लगे हुए थे। तभी अचानक लैंटर गिर गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर एसडीएम के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। फिलहाल किसी अनहोनी की सूचना नहीं है।
पढ़ें-देहरादून के पलटन बाजार में साड़ियों के शोरूम में लगी आग
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें