कांग्रेस प्रदेश सचिव को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी
काशीपुर में कांग्रेस के प्रदेश सचिव को मोबाइल पर अगवा कर जान से मारने की धमकी मिली है। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
काशीपुर, [जेएनएन]: कांग्रेस के प्रदेश सचिव को मोबाइल पर अगवा कर जान से मारने की धमकी मिली है। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम बैलजुड़ी निवासी डॉ. यूनुस चौधरी पुत्र मोहम्मद यूसुफ चौधरी कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं। उनके मोबाइल पर 29 अप्रैल की सुबह करीब 10:05 बजे मोबाइल नंबर 8171469459 से फोन आया। फोन पर युवक ने सचिव से पूछा कि आप जसपुर से एमएलए बनना चाह रहे थे।
फिर अज्ञात व्यक्ति ने उनसे देहरादून आने के लिए पूछा कि आप देहरादून कब आएंगे। उनके आने की बात कहने पर आरोपी ने उन्हें रास्ते में उड़ा देने की बात कही। इस बीच आरोपी ने गाली-गलौज भी की। विरोध जताने पर अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले 10 अप्रैल को भी इसी अज्ञात नंबर से उन्हें फोन आया था।
प्रदेश सचिव ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में अज्ञात नंबर से आया फोन सही पाया गया है। अज्ञात नंबर बिजनौर, यूपी का है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक शार्प शूटर भी है। कुंडा थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है।
यह भी पढ़ें: जंगली सुअर भगाने को चलाई गोली लगी ग्रामीण को, मौत