यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी के चार दिन बाद दामाद ने खोला मुंह, ससुराल पक्ष ने की ऐसी हजामत, पढ़ें पूरी खबर...
शादी के बाद जहां कुछ लोग अपने साथी संग खुशहाल जीवन का ख्वाब संजोते हैं, वहीं कुछ दहेज में मांगने ...और पढ़ें

जसपुर (उधमसिंह नगर)। शादी के बाद जहां कुछ लोग अपने साथी संग खुशहाल जीवन का ख्वाब संजोते हैं, वहीं कुछ दहेज में मांगने के लिए लिस्ट तैयार करते हैं और उन्हीं चीजों का ख्वाब देखते हैं। मगर एक व्यक्ति ने तो हद ही कर दी। शादी के महज चार दिन बाद उसकी डिमांड बाइक से कार तक बढ़ गई। मगर ससुरालियों ने अपने दहेज लोभी दामाद को सबक सिखा दिया।
कहानी कुछ ऐसी है कि नई बस्ती मदीना मस्जिद निवासी एक युवक की चार दिन पहले निकटवर्ती सीमा थाना रेहड़ के तहत हर्ररवाला निवासी एक युवती से हुई। पिता ने शादी में दहेज में कई चीजें देने के साथ मोटरसाइकिल भी दी। लड़के वाले विवाह के अगले दिन दशारी कर दुल्हन को घर ले आए।
कल गौने की रस्म में युवक दुल्हन को लेने के लिए ससुराल गया। ससुराल में दामाद की खूब आवाभगत की गई। मगर दामाद ने उनके सारे अरमानों पर पानी फेरते हुए अजीब दहेज की मांग कर डाली। दामाद ने दहेज में मिजी बाइक वापस करने के साथ ही ऑल्टो कार की डिमांड कर डाली।
बस फिर क्या था। ससुराल पक्ष ने इस बात को लेकर हंगामा कर दिया। मगर दहेज लोभी दामाद अपनी बात पर अड़ा रहा। इसके बाद परिजनों ने पंचायत बुलाई। यहां भी कोई हल नहीं निकला। इसके बाद परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने दामाद को बंधक बना दिया। इसके बाद उसके खिलाफ उसके खिलाफ तहरीर देकर पुलिस के हवाले कर दिया।
