Move to Jagran APP

सीएम की रैली सफल बनाने को राजस्व मंत्री ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

सीएम की रैली को सफल बनाने के लिए राजस्व मंत्री यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर काम करने को कहा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 03:28 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 06:12 AM (IST)

काशीपुर, [जेएनएन]: राजस्व मंत्री यशपाल आर्य ने आठ दिसंबर को यहां उदयराज हिन्दू इंटर कालेज मैदान में होने वाली सीएम की रैली को सफल बनाने के लिए आज रामनगर स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्त्ता अभी से एकजुट हो जाए। इसके लिए प्रचार करना होगा। साथ ही रैली में अधिक से अधिक संख्या में भीड़ जुटानी होगी।

इससे पहले उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों से भाजपा में बौखलाहट है। इसलिए भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। बताया कि बजट में जो पहले केंद्र व राज्य का 100 व 70 फीसद खर्च का हिस्सा था। इसमें केंद्र ने कटौती कर दी है। इससे विकास कार्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने ने बताया कि काशीपुर को जिला बनाने की मांग पुरानी है।

loksabha election banner

पढ़ें-जन्म से पूर्व उत्तराखंड की भ्रूण हत्या करने वाली है कांग्रेसः उमा भारती
इस मामले में जनता को गुमराह नहीं किया जा रहा है। इसका समाधान सर्वसम्मति से निकाला जा रहा है। इस दौरान पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, मनोज जोशी, हरीश सिंह आदि मौजूद थे।

पढ़ें-मुख्यमंत्री भी सार्वजनिक करें खातों का ब्योरा: बलूनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.