दोस्त ने युवती साथ कार में ही किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में एक युवती के साथ कार में दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 20 Mar 2017 10:22 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 02:05 AM (IST)
रुद्रपुर, [जेएनएन]: युवती ने कार में उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रेम-प्रसंग का मामला बता रही है। शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिनेशपुर निवासी युवती ने सिडकुल चौकी पुलिस को दी तहरीर में कहा वह मेट्रोपोलिस मॉल में काम करती है। शुक्रवार सुबह भी वह काम पर वहां पहुंची थी। इसी दौरान पंकज चक्रवर्ती पुत्र गोपाल चक्रवर्ती निवासी वार्ड नंबर सात दिनेशपुर उसे जबरन अपनी कार में उसे लेकर संजय वन की तरफ चला गया।
आरोप है उसने संजय वन के पास कार को किनारे लगा कर उसके साथ कार में ही दुष्कर्म किया। उसने सिडकुल चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने युवती का जिला अस्पताल में मेडिकल करवा मुकदमा दर्ज कर लिया।
सिडकुल चौकी प्रभारी एनपी सिंह ने बताया दोनों के बीच पिछले चार वर्ष से संबंध चले आ रहे थे। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाएं। लेकिन शादी के नाम पर वह उसे लगातार टहला रहा था। मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें