रुद्रपुर में चारा लेने जा रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या की
उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक वृद्ध की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
रुद्रपुर, [जेएनएन]: चारा लेमे जा रहे वृद्ध की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्यारा तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रीतम सिंह (60 वर्ष) पुत्र दयाल सिंह निवासी अमरपुर बिंदुखेड़ा गुरुवार दोपहर ट्रेक्टर पर अपने पोते राजेंद्र सिंह के साथ अपने ट्रेक्टर पर खेत से चारा लेने जा रहा था। पड़ोस में रहने वाले युवक ने उनका रास्ता रोक कर इनके घर की तरफ देखने से मन किया। जिस पर प्रीतम सिंह ने कहा आंखे बंद तो नहीं कर सकता हुं। उस पर उसने तमंचा निकल कर फायर कर दिया।
पढ़ें-बाजपुर में घर में घुसकर बदमाशों ने महिला की हत्या की
फायर करने पर वह भगदड़ मच गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। काफी देर बाद प्रीतम सिंह को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें: पत्नी और ससुर पर चाकू से हमले के बाद युवक ने खुद को मारी गोली
पढ़ें-अपशब्द कहने से मना किया तो चाकू मारकर कर दी हत्या