सौतेली मां ने नाबालिग बेटी को बेचा, अब बहन भटक रही दर-दर
सितारगंज में एक सौतेली मां ने नाबालिग बेटी को किसी युवक के पास बेच दिया। अब उसकी बहन उसे ढूंढने के लिए दर-दर भटक रही है।
सितारगंज, [जेएनएन]: सितारगंज में सौतेली मां द्वारा नाबालिग बेटी को बेचने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। वारदात की जानकारी किशोरी की बहन को तीन माह पता लगी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अब वह दर-दर भटककर अपनी बहन को ढूंढ रही है।
ग्राम कौधा अशरफ निवासी मनदीप कौर का मायका बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नौलाफार्म में है। उसने एसएसपी बरेली को भेजे गए शिकायती पत्र मे कहा है कि उसकी सौतेली मां ने बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नौलाफार्म स्थित कुछ लोगों के हाथ उसकी बहन को बेच दिया।
पढ़ें: दो महिलाओं ने दुष्कर्म का किया विरोध, अारोपियों ने तीन को उतारा मौत के घाट
तीन माह से बहन के बारे मे पूछने पर वह गुमराह कर रही है। मनदीप ने बताया कि बहेड़ी थाने में इसकी शिकायत की गई थी। बीती सात जून को सिरसा चौकी पुलिस ने आरोपियों को बुलाकर नौ जून को किशोरी को लाने को कहा। लेकिन आरोपी पक्ष से कोई नही आया।
पढ़ें: कलयुगी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, अब मिली ऐसी सजा
शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी मां ने एक अन्य महिला के साथ मिलकर बहन को एक युवक के हाथ बेच दिया था। मनदीप ने आरोप लगाया है कि उसकी सौतेली मां और दूसरी महिला दोनों ही लड़कियों की खरीद फरोख्त करती है।
पढ़ें-तमंचे से डराकर चार माह से किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था युवक, फिर एक दिन..