विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गैर समुदाय की युवती भगाने पर तनाव, तोड़फोड़

By JagranEdited By:
Published: Sun, 15 Oct 2017 03:02 AM (IST)

संवाद सहयोगी, बाजपुर : गैर संप्रदाय के युवक द्वारा दूसरे समुदाय की युवती को भगा ले जाने को ले

गैर समुदाय की युवती भगाने पर तनाव, तोड़फोड़
गैर समुदाय की युवती भगाने पर तनाव, तोड़फोड़

संवाद सहयोगी, बाजपुर : गैर संप्रदाय के युवक द्वारा दूसरे समुदाय की युवती को भगा ले जाने को लेकर दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया। मामले को लेकर कोतवाली पहुंचे विहिप कार्यकर्ता व पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसएसआइ का घेराव किया। साथ ही नामजद तहरीर देकर समुदाय विशेष के युवक की गिरफ्तारी की मांग की। आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक के घर में तोड़फोड़ कर हंगामा भी किया।

शनिवार सुबह विहिप के जिला मंत्री यशपाल राजहंस के मार्गदर्शन में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार व दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ एसएसआइ सुशील कुमार का घेराव कर युवती के भाई की तरफ से तहरीर सौंपी। आरोप लगाया कि आगामी 10 नवंबर को उसकी बहन की शादी होनी है। परिवार वाले इसकी तैयारी में जुटे थे। कहा कि ग्राम केशोवाला निवासी अकील अहमद ने उनके गांव में हेयर सैलून की दुकान खोल रखी है और आरोपी के माता-पिता व अन्य परिवार वाले भी इसी गांव में रहते हैं। आरोप है कि अकील 13 अक्टूबर को तड़के बहला-फुसलाकर उसकी बहन को भगा ले गया। युवती घर में रखी 22 हजार की नकदी भी अपने साथ ले गई हैं। काफी तलाशने के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है और जब से यह घटना हुई है आरोपी युवक के परिवार वाले भी फरार हैं। उनका हाथ भी भगाने में हो सकता है। इधर, घटना से आक्रोशित ¨हदूवादी संगठन से जुड़े लोगों पर आरोपी युवक के परिजनों की गैर मौजूदगी में घर में तोड़फोड़ की गई। गांव के ही कुछ युवकों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। वहीं इस घटना की सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन सुल्तानपुर पट्टी चौकी की पुलिस गांव में पहुंच गई। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल गांव में शांति-व्यवस्था कायम है।