खटीमा में नाले में मिला तेंदुए का शव
आज वन अधिकारियों को गश्त के दौरान किलपुर रेंज के दो गाड़ी जंगल क्षेत्र में नाले में तेंदुए का शव पड़ा मिला। वन अधिकारियों ने पोस्टमार्टम करा शव को जला दिया। अधिकारियों ने तेंदुए के शिकार होने की आशंका से इन्कार किया है।
खटीमा। आज वन अधिकारियों को गश्त के दौरान किलपुर रेंज के दो गाड़ी जंगल क्षेत्र में नाले में तेंदुए का शव पड़ा मिला। वन अधिकारियों ने पोस्टमार्टम करा शव को जला दिया। अधिकारियों ने तेंदुए के शिकार होने की आशंका से इन्कार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज वन अधिकारी किलपुरा रेंज में गश्त कर रहे थे। इस दौरान रेंज के दो गाड़ी क्षेत्र के एक नाले में अधिकारियों को तेंदुए का शव पड़ा मिला। वे शव को रेंज कार्यालय ले आए। यहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को जला दिया गया। रेंजर कवींद्र कलफटिया ने बताया कि तेंदुए कहीं से बहकर आया था और नाले की झाड़ियों में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गुलदार की उम्र करीब चार साल होगी। उन्होंने तेंदुए के शिकार होने की आशंका से इन्कार किया है।
पढें-कैमरे से नजर बचाकर तेंदुआ ले गया शिकार