यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिमागी बुखार से कुमाऊं में पहली मौत
उधमसिंह नगर जिले के जसपुर में दिमागी बुखार से एक किशोर की मौत हो गई।

जसपुर(उधमसिंह नगर),[जेएनएन]: मोहल्ला दिल्ला सिंह निवासी एक किशोर की दिमागी बुखार से दिल्ली में मौत हो गई। वह तीन माह से दिमागी बुखार से पीड़ित था।
मोहल्ला दिल्ला सिंह बारी चौक निवासी मोहम्मद शुएब (12 वर्ष) पुत्र मोहम्मद फारुख को तीन माह पूर्व सिर में दर्द की शिकायत हुई थी। उपचार के लिए परिजन उसे जसपुर, काशीपुर तथा मुरादाबाद के चिकित्सकों को दिखाए। लंबे उपचार के बाद जहां चिकित्सकों ने दिमागी बुखार बता कर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली में करीब एक माह इलाज के बाद रविवार को शुएब की मौत हो गई।
