विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतिशबाजी को लेकर जसपुर में उपद्रव

By JagranEdited By:
Published: Fri, 20 Oct 2017 07:49 PM (IST)

संवाद सूत्र, जसपुर : दीपावली पर हो रही आतिशबाजी को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। विवाद इतन

आतिशबाजी को लेकर जसपुर में उपद्रव
आतिशबाजी को लेकर जसपुर में उपद्रव

संवाद सूत्र, जसपुर : दीपावली पर हो रही आतिशबाजी को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि पहले तो जमकर मारपीट हुई, उसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव हो गया। इससे दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठी भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा तब कहीं जाकर लोग तितर-बितर हुए। इसके बाद पुलिस ने दो समुदाय के 48 लोगों के खिलाफ बलवा तथा मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।

ग्राम नारायणपुर में दीपावली की रात समुदाय विशेष के लोग आतिशबाजी कर रहे थे। शोर तथा आतिशबाजी की चिंगारी घरों में आने से दूसरे समुदाय को यह बात नागवार गुजरी। बस क्या था कि आपस में रहकर एक-दूसरे के साथ त्यौहार मनाने वाले दोनों समुदाय के कुछ उपद्रवी आमने सामने आ गए। तकरार इतनी बढ़ गई कि मामला अभद्रता व मारपीट तक पहुंच गया। विवाद सिर्फ यहीं नहीं रुका बल्कि दोनों समुदाय में पथराव भी हुआ। कोतवाल अब्दुल कलाम ने बताया कि विवाद की सूचना मिलने पर वह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर भी जमकर पथराव किया। पुलिस ने लाठिया भाजकर दोनों समुदाय के लोगों को खदेड़ दिया तथा बलवे में शामिल 20 लोग अतीक पुत्र मुनीर, मौहम्मद सफी पुत्र पीरबख्श, तबि हुसैन पुत्र शराफत हुसैन, असलम पुत्र शफीक अहमद, नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद हनीफ, शेर अली पुत्र मोहम्मद शफीक, छत्रपाल पुत्र बुद्धू सिंह, दिनेश पुत्र मुन्ने, उमेश पुत्र मुन्नू, नीरज पुत्र नौबत, मुनेश कुमार पुत्र रघुवीर, चंद्रपाल पुत्र ब्रह्मापाल, विक्की कश्यप पुत्र रमेश, विक्की पुत्र रमेश, मोहित पुत्र ओमकार सिंह, नरेश पुत्र नन्हे, सोनू पुत्र दामोदर, ओमकार पुत्र सीताराम, नरेश पुत्र रामस्वरूप, दीपक पुत्र मुन्नू निवासीगण नारायणपुर को गिरफ्तार कर 48 लोगों के खिलाफ बलवे की धारा 147, 148, 323, 504, 506, 34, 353 में रिपोर्ट दर्ज की है।