तीन महीने में उतरा प्यार का भूत, एेसा क्या हुआ, जानने के लिए पढ़ें
पहले प्यार, फिर शादी और फिर तकरार। कुछ ऐसी ही कहानी है इन जोड़ों की। शादी के तीन महीने में ही दोनों के बीच प्यार की जगह झगड़ों ने ले ली। आखिरकार झगड़े इतने बढ़ गए कि तलाक की नौबत आ गई।
सितारगंज। पहले प्यार, फिर शादी और फिर तकरार। कुछ ऐसी ही कहानी है इन जोड़ों की। शादी के तीन महीने में ही दोनों के बीच प्यार की जगह झगड़ों ने ले ली। आखिरकार झगड़े इतने बढ़ गए कि तलाक की नौबत आ गई। पति ने पत्नी को जलाने का प्रयास किया और बात कोतवाली तक जा पहुंची।
सितारगंज थाना क्षेत्र के बाइपास कॉलोनी निवासी एक लड़के को नजीबाबाद निवासी एक लड़की से चार साल पूर्व हरिद्वार में प्यार हो गया। दोनों हरिद्वार में काम करते थे। दोनों ने रिश्ते को मजबूत करने के लिए एक नहीं दो बार शादी की। लड़के के परिवार ने लड़की को अपना लिया और वो परिवार के साथ रहने लगे।
कुछ दिन तो सब ठीक-ठाक रहा, लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लगे। लड़का काम छोड़ आवारा घूमने लगा। उसे जुए की लत लग गई। मंगलवार को जब दोपहर तक लड़का घर नहीं आया तो लड़की उसे ढूंढ़ने निकल पड़ी। इस बीच लड़के उसे जुआ खेलते मिल गया।
दोनों के बीच जुए को लेकर झगड़ा होने लगा। इस पर लड़के ने घर आकर लड़की की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसे जलाने का भी प्रयास किया। इस पर लड़की कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली पहुंच लड़की ने न्याय की गुहार लगाई।
पढ़ें-दो बच्चों की मां प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी