दो बच्चों की मां प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी
संवाद सहयोगी, काशीपुर: कुंडा थाना के अंतर्गत शिवराजपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो बच
संवाद सहयोगी, काशीपुर: कुंडा थाना के अंतर्गत शिवराजपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का जब महिला के पति, सास, ससुर को पता चला तो उन्होंने उस समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रेम में अंधी महिला ने एक न सुनी और प्रेमी के घर जाकर साथ रहने की जिद पर अड़ गई। दोनों परिवारों में खूब हंगामा हुआ। मामला थाने तक पहुंच गया। गांव में रहने वाली एक महिला का छह व चार साल के दो बच्चे हैं। पति फैक्ट्री में काम करता है। बताते हैं कि महिला का गांव के ही युवक से जान पहचान हो गई। धीरे-धीरे रिश्ता परवान चढ़ा और प्रेम संबंध में बदल गया। बताते हैं कि इस बात का उसके पति को पता चला तो उसने क्रोधित होते हुए उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिला ने एक न सुनी।मामला बिगड़ता देख पति ने कुंडा पुलिस से शिकायत की। चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि महिला को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था। वहां से नारी निकेतन भेज दिया गया।