पंतनगर से पिथौरागढ़ जाने वाली फ्लाइ बिग की फ्लाइट निरस्त, इस कारण पांचवें दिन भी उड़ान नहीं भर सकी विमान
देहरादून-पिथौरागढ़ पंतनगर के लिए फ्लाइ बिग कंपनी की 19 सीटर विमान सेवा मंगलवार को पिथौरागढ़ में कम विजिबिलिटी के चलते लगातार पांचवे दिन निरस्त रही। पिथौरागढ़ क्षेत्र के जंगलों में आग लगने के चलते ज्यादा धुंआ होने से वहां पर विजिबिलिटी कम होने के नाते फ्लाइट को निरस्त करना पड़ा। इस फ्लाइट को पंतनगर से अपराह्न 135 बजे उड़ान भरकर 225 बजे पिथौरागढ़ पहुंचना था।
संवाद सूत्र, पंतनगर। देहरादून-पिथौरागढ़ पंतनगर के लिए फ्लाइ बिग कंपनी की 19 सीटर विमान सेवा मंगलवार को पिथौरागढ़ में कम विजिबिलिटी के चलते लगातार पांचवें दिन निरस्त रही। पिथौरागढ़ क्षेत्र के जंगलों में आग लगने के चलते ज्यादा धुंआ होने से वहां पर विजिबिलिटी कम होने के नाते फ्लाइट को निरस्त करना पड़ा।
इस फ्लाइट को पंतनगर से अपराह्न 1:35 बजे उड़ान भरकर 2:25 बजे पिथौरागढ़ पहुंचना था। यात्रियों को पूर्व में ही फ्लाइट निरस्त होने की जानकारी दे दी गई थी।
इस चलते फ्लाइट हुई निरस्त
लगातार फ्लाइट निरस्त होने के चलते हैं यात्रियों को मायूस होना पड़ा रहा है। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक सुमित सक्सेना ने बताया लो विजिबिलिटी के चलते फ्लाइट निरस्त हुई है।
यह भी पढ़ें- सूरज की चमक से सड़कें बे-नूर, हल्द्वानी में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान किया गया दर्ज