विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, सामान राख

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 14 Nov 2016 02:41 PM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2016 03:00 AM (IST)

ठाकुर नगर में बच्ची के लिए दूध गर्म कर रही महिला ने जैसे ही गैस चूल्हा जलाया तो सिलेंडर ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रुद्रपर, [जेएनएन]: ट्रांजिट कैंप स्थित ठाकुर नगर में एक घर में रसोई गैस का सिलेंडर फटने से सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक ठाकुर नगर निवासी राम किशोर की पत्नी आशा बच्ची के लिए दूध गर्म कर रही थी। इसी बीच सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर के आग पकड़ते ही घर के सारे सदस्य बाहर की ओर भाग निकले।

पढ़ें-साहिया के बिजली घर में लगी आग, 80 गांवों की बत्ती गुल
इस बीच सिलेंडर से जोर का धमाका हुई और घर से आग की लपटें उठने लगी। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
पढ़ें:-हाईवे पर दौड़ रही कार बनी आग का गोला

पढ़ें:-चलते ट्रैवलर में लगी आग, बाल-बाल बचे पर्यटक

पढ़ें:-आग से राख हो गए बेटी की शादी के लिए बनाए गहने