Move to Jagran APP

Baba Tarsem Singh Murder: ...तो वेशभूषा बदलकर पुलिस को छका तो नहीं रहा शूटर सर्वजीत, घर पर चस्पा किया 82 का नोटिस

Baba Tarsem Singh Murder 28 मार्च की सुबह बाइक सवार शूटरों ने नानकमत्ता में डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तरसेम सिंह की हत्या कर फरार एक लाख का इनामी शूटर सर्वजीत सिंह चार सप्ताह बाद भी पुलिस से दूर है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि नोटिस चस्पा करने के बाद पुलिस सर्वजीत सिंह के घर की कुर्की की कार्रवाई करेगी।

By virendra bhandari Edited By: Nirmala Bohra Published: Wed, 24 Apr 2024 02:09 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2024 02:09 PM (IST)
Baba Tarsem Singh Murder: पुलिस ने पंजाब, उप्र व हरियाणा में बिछाया मुखबिरों का जाल

वीरेंद्र भंडारी, जागरण रुद्रपुर : Baba Tarsem Singh Murder: तरसेम सिंह की हत्या कर फरार एक लाख का इनामी शूटर सर्वजीत सिंह चार सप्ताह बाद भी पुलिस से दूर है। माना जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए वेशभूषा बदलकर वह अलग-अलग राज्यों में भाग रहा है। इसे देखते पुलिस ने दूसरे राज्यों में भी मुखबिरों का जाल बिछा दिया है।

loksabha election banner

वहीं इनामी शूटर से मिलते-जुलते चेहरों से उसकी फोटो का मिलान भी किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द शूटर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 28 मार्च की सुबह बाइक सवार शूटरों ने नानकमत्ता में डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

एक-एक लाख का इनाम घोषित

पुलिस ने दोनों शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू और सर्वजीत सिंह (सरबजीत सिंह) की पहचान कर उन पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया। साथ ही हत्या के षडयंत्र में शामिल और उन्हें राइफल उपलब्ध कराने के आरोपित दिलबाग सिंह, अमनदीप सिंह उर्फ काला, हरमिंदर उर्फ पिंदी, बलकार सिंह, परगट सिंह, जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिंटू व सुखदेव सिंह उर्फ सोनू के साथ ही सुल्तान व सतनाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इस बीच शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू को हरिद्वार में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। बावजूद इसके चार सप्ताह बाद भी दूसरा शूटर सर्वजीत सिंह पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा। सूत्रों की मानें तो वेशभूषा बदलकर पुलिस को चकमा देते हुए वह एक राज्य से दूसरे में भागकर छिप रहा है। इसे देखते हुए पुलिस हर बिंदु पर काम कर रही है।

इसके लिए मुखबिरों का जाल भी बिछा दिया गया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस टीम तीन राज्यों में डेरा डाले है। सर्वजीत सिंह तक पहुंचने के लिए पुलिस हर बिंदु पर काम कर रही है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शूटर सर्वजीत सिंह के घर पर चस्पा किया 82 का नोटिस

पुलिस ने एक लाख का इनामी शूटर सर्वजीत सिंह के पंजाब तरनतारन स्थित घर पर 82 का नोटिस चस्पा किया। सोमवार को पुलिस ने न्यायालय से कुर्की की कार्रवाई का आदेश प्राप्त किया था।

मंगलवार को पुलिस टीम 82 की कार्रवाई का नोटिस लेकर शूटर सर्वजीत सिंह के तरनतारन पंजाब स्थित आवास पहुंची, जहां नोटिस चस्पा किया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि नोटिस चस्पा करने के बाद पुलिस सर्वजीत सिंह के घर की कुर्की की कार्रवाई करेगी। इसके लिए जल्द न्यायालय में आवेदन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.