चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, ऐसे बचाई जान, पढ़ें..
घर में घुसकर महिला से दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने महिला पर चाकू से हमला भी किया। इस पर किसी तरह महिला इन युवकों के चंगुल से बचकर जान बचाने में कामयाब रही। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रुद्रपुर (उधमसिह नगर)। घर में घुसकर महिला से दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने महिला पर चाकू से हमला भी किया। इस पर किसी तरह महिला इन युवकों के चंगुल से बचकर जान बचाने में कामयाब रही। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें-मोबाइल में भेजता था अश्लील मैसेज, परेशान युवती ने उठाया ये कदम, पढ़ें...
रेशमबाड़ी निवासी एक महिला कमरे में थी। उसका पति कहीं गया हुआ था और कुछ रेश्तेदार छत पर थे। इसी बीच दो युवक वहां पहुंच गए और उससे छेड़छाड़ करने लगे।
पढ़ें-नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया साथ और कर डाली ऐसी वारदात...
महिला ने इन युवकों का विरोध किया तो वे जबरदस्ती पर उतर आए। उन्होंने चाकू की नोक पर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच वह चाकू के हमले से लहुलूहान भी हो गई। इस बीच शोर मचने पर रिश्तेदार व आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
पढ़ें-देवी मां के दर्शन को आई नवविाहिता के साथ वनकर्मी ने की ऐसी घिनौनी हरकत...
लोगों के बीच बचाव पर भी युवक नहीं माने और महिला पर हमला करने लगे। ऐसे में महिला अपने छोटे बच्चे के साथ सीधे रम्पुरा चौकी पहुंची। पुलिस ने महिला का पीछा कर रहे एक हमलावर को दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया।
पढ़ें-युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर लाया गेस्ट हाउस, करने लगा ये काम...