रुद्रपुर में वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
उधमसिंह नगर जिले के धौलपुर में एक गोदाम के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। वह किच्छा के रहने वाले थे, जो यहां मजदूरी करते थे।
रुद्रपुर, [जेएनएन]: दिनेशपुर थानातंर्गत धौलपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। वह किच्छा का रहने वाला था, जो धौलपुर में किसी गोदाम में मजदूरी करता था।
जानकारी के मुताबिक किच्छा के बरा गांव निवासी शकील अहमद (50) धौलपुर स्थित एक गोदाम में मजदूरी करते थे। गत रात वह किसी काम से गोदाम से बाहर निकले और सड़क पर पैदल ही चल दिए।
इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। शकीद अहमद को सड़क पर जख्मी हालत में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इस पर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शकील की दो बेटियां हैं। पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका था।
यह भी पढ़ें: कैंपर वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत; दो महिला लापता
यह भी पढ़ें: कार खाई में गिरी, दिल्ली के एक छात्र की मौत
यह भी पढ़ें: बस और टेंपो की टक्कर में एक महिला की मौत, 13 महिलाएं घायल