Move to Jagran APP

सैकड़ों समर्थकों के साथ आज BJP में शामिल होंगे यह नामी नेता, कांग्रेस का साथ छोड़ बनाई थी नई पार्टी; अब भाजपा को चुना

उत्तराखंड के पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन करेंगे। पूर्व मंत्री के साथ सोमवार को देहरादून में उनके सैकड़ों कार्यकर्ता भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। बता दें कि वर्ष 2019 में धनै ने कहा था कि भाजपा और कांग्रेस से लोगों का मोहभंग हो गया है। उनके मुद्दे स्थानीय न होकर राष्ट्रीय स्तर के हैं।

By Anurag uniyal Edited By: Aysha SheikhPublished: Mon, 05 Feb 2024 08:37 AM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2024 08:37 AM (IST)
सैकड़ों समर्थकों के साथ आज BJP में शामिल होंगे यह नामी नेता, कांग्रेस का साथ छोड़ बनाई थी नई पार्टी

जागरण संवाददाता, नई टिहरी। प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै (Dinesh Dhanai) सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन करेंगे। रविवार को पूर्व मंत्री के नई टिहरी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। रविवार को आयोजित बैठक में सोमवार की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई।

loksabha election banner

पूर्व मंत्री के साथ सोमवार को देहरादून में उनके सैकड़ों कार्यकर्ता भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। अनुमान के मुताबिक लगभग 250 गाड़ियों का काफिला नई टिहरी से देहरादून के लिए रवाना होगा। इसके लिए पूरी तैयारियां कर दी गई हैं।

पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने बताया कि वह आज जो भी हैं अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत हैं। ऐसे में उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए सबसे पहले अपने कार्यकर्ताओं की राय जानी और अब वह भाजपा में भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ ही शामिल होंगे। नई टिहरी से कई कार्यकर्ता देहरादून में भाजपा कार्यालय में उनके साथ जाएंगे।

पूर्व मंत्री ने बनाई थी अपनी पार्टी

वर्ष 2019 में  प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कांग्रेस का साथ छोड़कर नया राजनैतिक दल उत्तराखंड जन एकता पार्टी बनाने का ऐलान किया था। उन्होंने ऐसा किया भी। जनवरी 2020 में ही पार्टी का पहला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए धनै ने कहा था कि भाजपा और कांग्रेस से लोगों का मोहभंग हो गया है। उनके मुद्दे स्थानीय न होकर राष्ट्रीय स्तर के हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.