कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा के दौरान किशोर को दिखाए काले झंडे
नरेंद्रनगर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस बागी विधायक के समर्थकों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। इस पर पुलिस ने सभी से झंडे छीन लिए।
टिहरी। नरेंद्रनगर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस बागी विधायक के समर्थकों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। इस पर पुलिस ने सभी से झंडे छीन लिए।
इन दिनों कांग्रेस बागी विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाल रही है। यात्रा के विरोध के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ था। इस दौरान जैसे ही बागी विधायक सुबोध उनियाल के समर्थकों ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया, पुलिस ने उनसे झंडे छीन लिए।
इस दौरान आयोजित जनसभा में किशोर उपाध्याय ने कहा कि बागी विधायको ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार गिराई। जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसे नेताओं का प्रयोग हथियार के रूप में किया है। इसमें विजय बहुगुणा खलनायक बने। उन्हें कांग्रेस ने लोकसभा भेजा, लेकिन उन्होंने कांग्रेस के साथ धोखा किया।
पढ़ें-हरीश रावत ने दी भाजपा को साफ सुथरी राजनीति की नसीहत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।