विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केदारनाथ की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी, ठंड का प्रकोप बढ़ा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 18 Sep 2017 08:05 PM (IST)Updated: Tue, 19 Sep 2017 08:47 PM (IST)

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ की पहाड़ियों में सोमवार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। इससे केदारनाथ में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

केदारनाथ की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी, ठंड का प्रकोप बढ़ा
केदारनाथ की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी, ठंड का प्रकोप बढ़ा

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: सोमवार को दूसरे दिन भी केदारनाथ की पहाड़ि‍यों पर बर्फबारी हुई। हालांकि बर्फबारी के बाद पूरे दिन धूप खिली रही।

केदारनाथ की पहाड़ि‍यों में रविवार को बर्फबारी होने के बाद सोमवार को भी तड़के बारिश के साथ बर्फबारी हुई। जिससे केदारनाथ की आस-पास की पहाड़ि‍यों बर्फ से चमक रही हैं। हालांकि इसके बाद पूरे दिन मौसम खुशनुमा रहा और अच्छी धूप खिली रही। 

वहीं दो दिन बर्फबारी होने से केदारनाथ में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। तापमान में रात्रि को गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं पूरे जिले में सोमवार को तेज धूप खिली रही।

 

यह भी पढ़ें: यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी से लगातार हो रही पत्थरों की बरसात

यह भी पढ़ें: बदला मौसम, बद्रानीथ सहित गंगोत्री व यमुनोत्री की चोटियों में हिमपात