Move to Jagran APP

केदारनाथ में यात्रियों को ठहरने और भोजन के पड़ रहे लाले

केदारनाथ में यात्रियों की संख्या बढ़ने से धीरे-धीरे व्यवस्थाएं पटरी से उतरने लगी हैं। धाम में रसोई गैस, खाद्यान्न व सब्जियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 10:46 AM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 05:00 AM (IST)
केदारनाथ में यात्रियों को ठहरने और भोजन के पड़ रहे लाले

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: केदारनाथ में यात्रियों की संख्या बढ़ने से धीरे-धीरे व्यवस्थाएं पटरी से उतरने लगी हैं। धाम में रसोई गैस, खाद्यान्न व सब्जियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में यात्रियों को भोजन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बावजूद इसके गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) पर्याप्त मात्रा राशन उपलब्ध होने का दावा कर रहा है।

loksabha election banner

केदारनाथ धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या अब प्रतिदिन 12 हजार के आसपास हो गई है। इसके अलावा धाम में प्रशासन, पुलिस, अन्य विभागों के कर्मचारी, स्थानीय व्यापारी व तीर्थ पुरोहितों को मिलाकर 15 हजार से अधिक लोग रह रहे हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है। जबकि, व्यवस्थाएं यात्रियों की भीड़ के आगे लगातार सिमटती जा रही हैं।

केदार सभा के अध्यक्ष एवं व्यापारी विनोद शुक्ला का कहना है कि केदारनाथ में राशन के साथ ही रसोई गैस की किल्लत भी पैदा हो गई है। सरकार ने इस बार भी राशन की कोई नई दुकान नहीं खोली, जिससे स्थानीय व्यापारियों के सामने दिक्कतें पेश आ रही हैं। 

राशन की जो दुकान खुली भी थी, यात्रियों की भीड़ के सामने वह भी फीकी पड़ गई। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है और उन्हें भोजन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 

व्यापार संघ गौरीकुंड के अध्यक्ष महेश बगवाड़ी ने भी प्रशासन से यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यात्रा मार्ग पर तत्काल राशन उपलब्ध कराने को कहा है। उधर, जीएमवीएन का दावा है कि उसके पास पर्याप्त राशन उपलब्ध है, लेकिन निगम अधिक से अधिक ढाई से तीन हजार लोगों को ही खाना खिला सकता है। जबकि, केदारनाथ में लगभग आठ हजार यात्री रोजाना भोजन कर रहे हैं।

इस बार सरकार ने नहीं भेजा राशन

आपदा से पूर्व सरकार यात्रा मार्ग पर खाद्यान्न उपलब्ध कराती थी। साथ ही व्यापारियों के लिए अलग से यात्रा कोटा भी रखा जाता था। इसमें मिट्टी तेल भी शामिल था। लेकिन, आपदा के बाद यह व्यवस्था ठप पड़ गई। 

इस बार केदारपुरी समेत यात्रा पड़ावों पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में दुकानें संचालित कर रहे हैं, लेकिन उन्हें राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। ऐसे में यात्रा बढऩे पर समस्या गहराने लगी है।

लगातार रखी जा रही नजर 

रुद्रप्रयाग के जिला पूर्ति अधिकारी किशोरी लाल के मुताबिक सरकारी राशन महंगा पड़ने से राशन यात्रा मार्गों पर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। केदारनाथ व अन्य पड़ावों में राशन की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहां स्थानीय स्तर पर भी राशन की दुकानें खुली हैं।

पर्याप्त राशन का दावा 

जीएमवीएन के क्षेत्रीय अधिकारी डीएस नेगी के अनुसार गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के पास पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है। प्रतिदिन ढाई हजार से अधिक यात्रियों को निगम भोजन करा रहा है। 

यह भी पढ़ें: संयुक्त रोटेशन ने 126 बसों को भेजा चारधाम यात्रा पर

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा में तंत्र के साथ भक्त भी दे रहा परीक्षा

यह भी पढ़ें: कैलास मानसरोवर यात्रा में भक्तों के लिए होगा पोनी पोर्टर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.