पति से हुआ विवाद, पत्नी ने जंगल जाकर किया यह काम
पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र के मुवानी में एक विवाहिता ने पति से विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
पिथौरागढ़, [जेएनएन]: थल क्षेत्र के मुवानी के बोकटा गांव में एक विवाहिता ने पति से विवाद होने पर ऐसा कदम उठा लिया, जिसे पढ़कर आप भी चौक जाएंगे। पति से विवाद के बाद विवाहिता ने जंगल जाकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आइए जानते हैं मामला।
जानकारी के अनुसार, आज सोनी (24 वर्ष) पत्नी महेश सिंह जब घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश की। घर से लगभग 50 मीटर दूर जंगल में सोनी का शव पेड़ से लटका मिला। इस पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना थल पुलिस को दी।
पढ़ें-दरवाजा खोला तो पता लगा नहीं रहा बेटा, परिवार में कोहराम
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि मृतका का मायका ओगला है। करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसका एक छोटा बच्चा है। आत्महत्या का कारण पति और पत्नी के बीच मन मुटाव बताया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।