विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ में बाइक खाई में गिरी, एक की मौत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 27 Apr 2017 07:40 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 06:00 AM (IST)

पिथौरागढ़ में के डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग पर दूर अंतोडा बैंड के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

पिथौरागढ़ में बाइक खाई में गिरी, एक की मौत
पिथौरागढ़ में बाइक खाई में गिरी, एक की मौत

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: तहसील डीडीहाट के डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग पर दूर अंतोडा बैंड के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

गुरूवार सायं अंतोडा गाव निवासी दिगम्बर सिंह 33 वर्ष पुत्र लाल सिंह अपनी डिस्कवर बाइक से डीडीहाट दूनाकोट मार्ग से अपने गाव लौट रहा था। डीडीहाट से लगभग 4 किमी दूर अंतोडा बैंड के पास बाइक अनियंत्रित होने से 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। 

खाई में बड़े बड़े पत्थरों से टकराने से उसे गंभीर चोटे आई। स्थानीय लोग उसे खाई से निकाल कर डीडीहाट सीएचसी लाये। इससे पूर्व उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भिजवा दिया है।

 यह भी पढ़ें: देहरादून से त्यूणी जा रही ओवरलोड यात्री बस टोंस नदी में समाई, 45 मरे

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत