Move to Jagran APP

पौड़ी में तेंदुए ने महिला को बनाया निवाला

कल शाम टेका के जंगल में एक महिला को तेंदुए ने निवाला बना दिया। आज महिला का आधा खाया शव सड़क से 20 फीट ऊपर पहाड़ी पर मिला।

By sunil negiEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2015 03:59 AM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2015 04:02 AM (IST)

पौड़ी। कल शाम टेका के जंगल में एक महिला को तेंदुए ने निवाला बना दिया। आज महिला का आधा खाया शव सड़क से 20 फीट ऊपर पहाड़ी पर मिला।
गौरतलब है कि च्वींचा गांव निवासी लक्ष्मी देवी ( 25 वर्ष) पत्नी रणजीत सिंह कल शाम करीब छह बजे जंगल में चरने गई गाय को लाने टेका मार्ग पर गई थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच तेंदुए ने उसे अपना निवाला बनाया दिया। कंडोलिया से करीब एक किमी दूर टेका मार्ग पर सड़क से 20 फीट ऊपर महिला सिर और कुछ दूरी पर महिला का आध खाया शव मिला। थानाध्यक्ष चंद्रमोहन ने बताया कि आज दोपहर करीब ढाई बजे किसी ने पुलिस को घटना स्थल पर किसी के घायल होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पंहुची तो घटना का पता चला। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी के घर न लौटने पर उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन तब कोई पता नहीं चला। मृतका के दो छोटे बच्चे भी हैं।
पढ़ें-आंगन में बच्ची पर झपटा गुलदार, घायल

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.