विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवप्रयाग के गांव में अज्ञात बीमारी से ग्रामीण की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 17 Feb 2015 01:02 AM (IST)

संवाद सूत्र, देवप्रयाग: भरपूर पट्टी के सुदूर मरोड़ा गांव में अज्ञात बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, देवप्रयाग: भरपूर पट्टी के सुदूर मरोड़ा गांव में अज्ञात बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब 15 लोग बीमारी की चपेट में हैं। इससे गांव में दहशत बनी हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गांव में संक्रामक बुखार जैसी बात अभी उनके संज्ञान में नहीं आई है। अगर ऐसा है तो वहां टीम भेजी जाएगी।

ग्राम प्रधान मरोड़ा कल्याण सिंह ने बताया कि गांव में करीब पंद्रह लोग अज्ञात बीमारी की चपेट में हैं। गांव के 52 वर्षीय गबर सिंह पुत्र घन्नू सिंह की रविवार शाम को अज्ञात बीमारी के चलते अचानक तबियत बिगड़ने लगी। जब उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, तभी उसकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेरोजगार बेटे हैं। उधर, बौंठ ग्राम निवासी पुष्पा पोखरियाल ने बताया कि करीब दस दिन पूर्व देवप्रयाग की चिकित्सा टीम गांव में पहुंची थी , लेकिन उस समय गांव में संक्रामक बुखार की कोई बात सामने नहीं आई थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से लोग अचानक बुखार की चपेट में आने लग गए। अब बुखार से हुई एक मौत से गांव में दहशत का माहौल है। सीएचसी देवप्रयाग प्रभारी डा. रामकुमार के अनुसार मरोड़ा में संक्रामक बुखार से किसी व्यक्ति के मौत होने की बात उनके संज्ञान में नहीं है। ग्रामीणों ने भी इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी है। यदि गांव में संक्रामक बीमारी की सूचना मिलती है तो वह पर चिकित्सा टीम भेजकर उपचार किया जाएगा।