विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनीमून मना रहे नवदंपती के बिस्तर पर आ धमका तेंदुआ, कंबल से ढककर बचाई जान

By BhanuEdited By:
Published: Sun, 31 Jul 2016 09:35 AM (IST)Updated: Thu, 04 Aug 2016 07:00 AM (IST)

शहर में स्थित होटल के कमरे का शीशा तोड़ते हुए तेंदुआ अंदर घुस गया। कमरे में सोये नवविवाहित जोड़े की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नैनीताल, [जेएनएन]: हनीमून की रात को याद करते ही ये नवदंपती सिहर उठता है। शादी के बाद नैनीताल घूमने आए इस नवविवाहित जोड़े को कड़वे अनुभव से गुजरना पड़ा। आखिर इनके साथ ऐसा क्या हुआ, आइये जानते हैं पूरा मामला।

यह वाक्या नैनीताल के तल्लीताल में वैष्णो देवी मंदिर के समीप होटल शशि में हुआ। इस होटल के कमरा नंबर 235 में मेरठ के पल्लवपुर फेस एक निवासी सुमित राठौर पत्नी शिवानी संग सो रहे थे। इनकी शादी मई माह में हुई थी और वे हनीमून मनाने नैनीताल आए थे। साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्य भी थे, जो दूसरे कमरे में सो रहे थे।

पढ़ें:-छत पर तेंदुआ, साढ़े तीन घंटे सहमे रहे 1500 छात्र
तड़के पौने पांच बजे करीब सवा साल की उम्र का तंदुआ होटल की खिड़की का शीशा तोड़ते हुए छलांग लगाकर कमरे में घुस गया। बताया जाता है कि लैपर्ड के पीछे आवारा कुत्तों का झुंड पड़ा था, और जान बचाने के लिए उसने खिड़की की ओर छलांग लगा दी।


इसी बीच तेंदुआ डरा सहमा सा उनके बिस्तर के पास जा पहुंचा। इस पर यह जोड़ा बुरी तरह डर गया और कंबल से खुद को उन्होंने ढक लिया। तभी सुमित ने देखा कि तेंदुआ बाथरूम में घुस गया। इस पर उसने फुर्ती से बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया।

पढ़ें:-टिहरी में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को शिकारी ने मार गिराया
इसके बाद सुमित ने जीजा अमित को उठाने के साथ ही होटल कर्मियों को इसकी सूचना दी। इस पर होटल कर्मियों में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर वन दरोगा हीरा सिंह शाही मौके पर पहुंचे। इस बीच तेंदुए के होटल में घुसने की सूचना फैली तो भीड़ भी जमा हो गई।

PICS: हनीमून मना रहे नवदंपती के बिस्तर पर आ धमका तेंदुआ 

सूचना के दो घंटे बाद चिड़ियाघर के चिकित्सक डॉ. योगेश भरद्वाज और रेंजर प्रमोद तिवारी ट्रेंकुलाइजर गन समेत पिजड़ा व जाल मौके पर पहुँचे। बाथरूम में कैद तेंदुए को पकड़ने के लिए खूब मशक्कत हुई, लेकिन करीब साढ़े सात बजे वह बाथरूम के ऊपर रोशनदान का शीशा तोड़कर भीड़ के बीच से होते हुए जंगल को भाग गया।

हालांकि तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन मेरठ से हनीमून के लिए आया यह जोड़ा तेंदुए के कमरे में निकट से तेंदुए को देखने की बात याद कर अभी भी सहमा हुआ है।


एकाएक तेंदुआ आने से होटल के बाहर जमा भीड़ में भगदड़ मच गई। लोग गिरकर चोटिल भी हुए। इस दौरान डीएफओ तेजस्वनी पाटिल, सीओ विजय थापा, एसओ कैलाश जोशी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर जमा रहा। साथ ही यातायात को भी रोकना पड़ा। यहां बता दें की नैनीताल में आये दिन जंगली जानवर आते रहते हैं। इसी माह चिड़ियाघर रोड के होटल में भालू घुस गया था।
पढ़ें-प्राइमरी स्कूल की चल रही थी कक्षाएं, तभी जंगल से आया तेंदुआ...