बाघ के हमले में महिला घायल
मालधन क्षेत्र के कुंभधार गांव में मवेशियों को पानी पिला रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
By BhanuEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2015 01:51 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2015 01:54 PM (IST)
रामनगर। मालधन क्षेत्र के कुंभधार गांव में मवेशियों को पानी पिला रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना गुरुवार सुबह करीब दस बजे की है। रमेश चंद्र की पत्नी जीवटी देवी सुबह घर के समीप नाले पर मवेशियों को पानी पिला रही थी। तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। आसपास दूसरी महिलाओं के शोर मचाने पर ही बाघ वहां से भागा। महिला को 108 सेवा के जरिये रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है।
पढ़ें-हाथी के हमले में किशोर की मौत