Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोल्ज्यू देवता पूजन के साथ हल्द्वानी में उत्तरायणी मेला शुरू

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 08 Jan 2016 04:11 PM (IST)

    पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला उत्तरायणी मेला (घुघुतिया त्योहार) आज से शुरू हो गया है। इस मौके पर गोल्ज्यू देवता की ...और पढ़ें

    Hero Image

    हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला उत्तरायणी मेला (घुघुतिया त्योहार) आज से शुरू हो गया है। इस मौके पर गोल्ज्यू देवता की पूजा अर्चना भी की गई।
    हीरानगर में सुबह गोल्ज्यू देवता के पूजन के बाद खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां शुरू हो गई। सबसे पहले महिलाओं व बच्चों के बीच दौड़ हुई।
    मेले स्थल पर विभिन्न उत्पादों के करीब 100 से अधिक स्टाल सजे हैं। इस दौरान महिलाओं की ओर से लगाया गया सना हुआ नीबू (चूख) के स्टाल लोगों को खासा आकर्षित किया। बच्चों के लिए कई तरह के झूले भी लगाए गए हैं।
    आयोजक संस्था के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर तिवारी के मुताबिक यहाँ 14 जनवरी तक रोजाना कुमाउनी संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित कार्यक्रम होंगे। इसमें कुमाऊं भर से लोक कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। 14 जनवरी को नगर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
    पढ़ें- PICS: अर्द्धकुंभ में रंगबिरंगी रोशनी से नहाया हरिद्वार

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें