मोबाइल को लेकर बहनें भिड़ीं, एक ने खाया जहर
बनभुलपुरा क्षेत्र में मोबाइल को लेकर दो बहनों में विवाद हो गया। इससे गुस्साई एक बहन से जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हल्द्वानी। बनभुलपुरा क्षेत्र में मोबाइल को लेकर दो बहनों में विवाद हो गया। इससे गुस्साई एक बहन से जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक वनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 निवासी यूनुस मजदूरी करता है। उसने एक मोबाइल घर में रखा हुआ था। सुबह करीब साढ़े दस बजे मोबाइल से युनू, की छोटी बेटी रानी (15 वर्ष) खेल रही थी। तभी उसकी बड़ी बहन दानिस्ता (17 वर्ष) ने उससे मोबाइल मांगा।
इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। यहां तक दोनों बहनों में खूब हाथापाई हुई। इस दौरान परिजनों ने दोनों को डांट कर किसी तरह मामला शांत किया। इसके बाद गुस्साई दानिस्ता ने कीटनाशक खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे गंभीर अपस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पढ़ें-लड़की से मोबाइल से बात करने के बाद शक्तिनहर में कूदा युवक