Move to Jagran APP

अब उत्‍तर प्रदेश और उत्तराखंड की बारी: अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रांतीय परिषद की बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्हें मिशन 2017 न चूकने की नसीहत दी। कहा कि अब उत्‍तर प्रदेश और उत्तराखंड की बारी है।

By sunil negiEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2016 08:54 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 06:30 AM (IST)
अब उत्‍तर प्रदेश और उत्तराखंड की बारी: अमित शाह

हल्द्वानी, [नैनीताल]:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रांतीय परिषद की बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्हें मिशन 2017 न चूकने की नसीहत दी। कहा कि अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की बारी है। अन्यथा पिछली जीतों के कोई मायने नहीं हैं। उप्र और उत्तराखंड की जीत 2019 के लिए बेहद जरूरी है। आज से हम लक्ष्य पर निगाह जमा लें।
शाह ने कहा कि देश भर में बीजेपी की विजय किसी नेता के करिश्मे पर नहीं हुई। सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ताओ के बूते ही आज तक जीत मिलती आई है। देश में 1600 से अधिक पार्टियां हैं लेकिन बीजेपी ऐसी है जहां बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है। मैं इसका उदाहरण हूं। आप सब संकल्प लीजिए की उत्तराखंड में सरकार बनानी है। बूथ को मजबूत करना है हमें। लड़ाई बूथ पर ही होती है। बूथ मजबूत होगा तो बिना जनसभा के भी जीत की गारंटी में देता हूं। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन राम लाल, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

पढ़ें:-उत्तराखंड: चुनाव में पार्टी के चेहरे पर नहीं खोले पत्ते

दो साल का हिसाब रखने का मौका
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2014 से बीजेपी का सर्वोच्च कालखंड शुरू हुआ है। आज हम दो साल का हिसाब किताब जनता के सामने रख रहे हैं। हमने इन 2 साल में कांग्रेस के 10 साल के बराबर काम किया है। उलटे कांग्रेस ने 10 साल में भ्रष्टाचार को ही चरम पर पहुंचाया। आकाश से लेकर पाताल तक कांग्रेस ने घोटाले किए। दो साल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृव में एक भी घोटाले का आरोप सरकार पर नहीं लगा। कांग्रेस सरकार में जो बेचारा तब पीएम था वो कुछ बोलता नहीं था। आज मोदी सरकार विकास के नए मानक गढ़ रही है। उज्ज्वला योजना, फसल बीमा, स्टैंड अप, स्किल इंडिया, मुद्रा बैंक, आदि सफल योजनाएं हमने दीं। जीडीपी आगे बढ़ रही है।

पढ़ें-उत्तराखंड विधानसभा का सत्र चार को, फिर पेश होगा बजट
भाजपा राज में महंगाई कम हुई
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि दालों को छोड़ दें तो केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद महंगाई कम हुई है। 5 -6 माह में सरकार दालों की महंगाई को भी नियंत्रित कर लेगी।

पढ़ें:-अमित शाह ने केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

फख्र महसूस कर रहे सैनिक
शाह ने कहा कि सेना का जवान आज फख्र महसूस करता है। अब तक किसी सरकार ने जवानों की सुध नहीं ली थी। देश का कद दुनिया में बढ़ा है। हमारे पीएम दूसरे देशों के संसद को संबोधित कर रहे हैं। योग को 173 देशों ने स्वीकारा। मोदी ने 2 साल के भीतर देश को एक नई पहचान दी है। राज्यों में हमारी सरकार बनती जा रही है। अब यूपी और उत्तराखंड की बारी है।

पढ़ें:-कांग्रेस पर शाह का सीधा हमला, राहुल, मनमोहन और सोनिया पर छोड़े शब्दभेदी बाण

हरीश रावत पर साधा निशाना
शाह ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि पहली बार सीएम को जनता ने 5-5 करोड़ की खुलेआम घूस देने की बात कहते सुना गया। फिर भी वह आरोप हम पर लगा रहे हैं। हद है यह। ऐसी सरकार को उखाड़ फेकना है।

पारंपरिक छोलिया नृत्य से हुआ स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पारंपरिक छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया। सुबह 6.40 बजे वह देहरादून एक्सप्रेस से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर उतरे। स्टेशन पर कलाकारों ने छोलिया नृत्य, ढोल-नगाड़ों की धुन से उनका स्वागत किया। नेताओं-कार्यकर्ताओं में बुके देने की होड़ रही। शाह के साथ ट्रेन से पूर्व सीएम व सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक उतरे। स्टेशन पर पूर्व सीएम व सांसद भगत सिंह कोश्यारी, विधायक बंशीधर भगत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत आदि ने स्वागत किया।

पढ़ें:-भाजपा बताए, कहां पहुंचा केंद्र का खजाना: हरीश रावत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.