विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामनगर में घरवालों को बंदी बनाकर बेटियों से दुष्‍कर्म, लूटपाट भी की

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sun, 24 Jul 2016 05:44 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 02:42 PM (IST)

रामनगर में बीती रात करीब एक दर्जन नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए। पहले उन्‍होंने लूटपाट की फिर हथियार के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रामनगर, [जेएनएन]: रामनगर में बीती रात एक दर्जन नकाबपोश बदमाश एक घर में घुस गए। पहले तो उन्होंने घर में जमकर उत्पात मचाया और लूटपाट की। फिर हथियार के बल पर घरवालों को बंदी बनाकर नाबालिग किशोरियों से दुष्कर्म करके फरार हो गए। वारदात के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, रामनगर के मालधन चौड़ के शिवनाथपुर नई बस्ती के पास कुम्भ गडार में बीती रात करीब 12 नकाबपोश बदमाश हथियार के साथ घर में डकैती डालने पहुंच गए। पहले उन्होंने घरवालों को बंदी बनाया और पूरी रात घर में जमकर उत्पात मचाया।

पढ़ें: अपनी बेटी से दुष्कर्म करने वाला शैतान पिता गिरफ्तार
जाने से पहले दोनों बेटियों को बनाया हवस का शिकार
नकाबपोश बदमाशों का दिल इसके बाद भी नहीं पसीजा। उन्होंने घर की दो बेटियों के साथ दुष्कर्म किया और घर से फरार हो गए। वारदात के बाद से पुलिस विभाग हड़कंप मच गया है।

पढ़ें: बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में दोषी को जमानत मिली
ये कहा पुलिस ने
मामले में जब सीओ स्वतंत्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार से मामले की जानकारी ली जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, शादी के नाम पर की ऐसी हरकत, जानने को क्लिक करें..