यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिमागी बुखार से बच्ची की मौत

हल्द्वानी : बेस अस्पताल में मंगलवार सुबह लाई गई छह वर्षीय गंगा ने कुछ ही देर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक बच्ची दिमागी बुखार से पीड़ित थी। जिस पर मामले को गंभीर मानते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में सर्विलांस टीम भेजने का निर्णय लिया।
लामाचौड़, पीपलपड़ाव खत्ता निवासी छह वर्षीय गंगा पुत्री अशोक को उपचार के लिए सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर बेस अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में डा. एलएस मेहता ने उपचार शुरू किया। इस दौरान सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर लड़की ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से बुखार से पीडि़त थी। उसे मिर्गी की तरह ही दौरे आ रहे थे और वह दिमागी बुखार से पीड़ित हो गई थी। लड़की को जब अस्पताल लाए तो ब्लड प्रेशर व पल्स थम गई थी। हार्ट बीट नहीं थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एलएम उप्रेती ने बताया कि मेरी सीएमएस से बात हुई। दिमागी बुखार नहीं हो सकता है, फिर भी लामाचौड़ क्षेत्र में सर्विलांस टीम भेजी जाएगी। साथ ही एहतियात बरतने की के निर्देश दिए गए हैं।
