विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन बच्‍चों के बाप ने उठाया खौफनाक कदम

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Fri, 22 Apr 2016 01:32 PM (IST)Updated: Sat, 23 Apr 2016 04:00 AM (IST)

नैनीताल में तीन बच्‍चों के बाप ने ऐसा कदम उठाया कि परिजनों के होश उड़ गए। पारिवारिक कलह से परेशान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नैनीताल। तीन बच्चों के बाप ने ऐसा कदम उठाया कि परिजनों के होश उड़ गए। पारिवारिक कलह से परेशान गोविंदराम (35) ने बिना किसी की परवाह किए मौत को गले लगा लिया। गोविंदराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिला मुख्यालय से लगभग 8 किमी की दूरी पर कालाढूंगी मार्ग पर खुरपाताल ग्रामसभा के तोरसारी गांव निवासी गोविंदराम पुत्र नैनराम नैनीताल के होटल में काम करता था। कल शाम 5 बजे वह होटल से घर के लिए निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने गोविंदराम की तलाश शुरू की। देर रात करीब एक बजे घर के पास ही एक पेड़ पर गोविंद का शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस खुदकुशी के कारण का पता नहीं लगा पाई है, लेकिन गृह कलेश को ही आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। ग्राम प्रधान मनमोहन कनवाल ने बताया कि गोविंदराम तीन बच्चों का बाप है तथा अक्सर उनके घर में घरेलू समस्याओं को लेकर विवाद होता रहता था।

पढ़ें:- मेरा पढ़ने में नहीं लगता मन ...लिख छात्रा ने उठाया ये कदम