विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों के कष्ट दूर करने को बीच सड़क पर महिला कर गई ऐसा कि लुटा बैठी...

By sunil negiEdited By:
Published: Thu, 08 Sep 2016 07:35 PM (IST)Updated: Fri, 09 Sep 2016 07:15 AM (IST)

नैनीताल जनपद के हल्‍द्वानी क्षेत्र में दो ठगों ने एक महिला को ठग लिया। महिला को ठगी का पता घर जाकर लागा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [जेएनएन]: क्षेत्र में ठगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आप चौक जाएंगे। दो ठगों ने बड़े ही शातिर तरीके से एक आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका को ठग लिया। महिला को ठगी का पता घर जाकर लगा। आइए जानते हैं पूरा मामला।

मामला बरेली रोड के हिमालय फार्म के पास है। आंगनबाड़ी सहायिका कुलसुम फातिमा निवासी उजलानगर आज दोपहर करीब एक बजे आंगनबाड़ी केंद्र से घर लौट रही थी। इस दौरान वह बरेली रोड पर खड़ी थी। तभी करीब 40 साल का सफ़ेद कुर्ता पायजामा पहने एक युवक उसके सामने से गुजरा।

पढ़ें:-भिखारी बनकर आई तीन महिलाएं, तरस खाने वाली के साथ कर गई ऐसा

इसी बीच दूसरा युवक उसके पास आया। उसने महिला को बताया कि उक्त युवक बाबा है। वह सभी कष्ट दूर कर देंगे। पहले तो कुलसुम ने उसके पास जाने से मना किया, लेकिन बाद में उक्त युवक के झांसे में आ गई।

पढ़ें:-फेसबुक फ्रेंड ने शिक्षिका को दिया धोखा, वह हो गई बर्बाद...

कथित बाबा ने कुमसुम को बच्चों पर कष्ट की जानकारी दी तो वो घबरा गई। इस पर कथित बाबा ने महिला के कान के जेवर उतारवा लिए। कुछ देर बाद कथित बाबा ने एक कागज की पुड़िया देकर कहा कि इसमें उक्त जेवर हैं। घर जाकर इसे खोलना और जेवर का पानी बच्चो को पिलाना।

पढ़ें:-प्रॉपर्टी डीलर ने शिक्षक से सात लाख रुपये ठगे

महिला ने घर जाकर जब पुड़िया खोली तो उसमें पत्थर निकले। इस पर महिला को ठगी का पता चला। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस आरोपियों की तालश कर रही है।

पढ़ें:-मैं बैंक मैनेजर बोल रहा हूं, अपना क्रेडिट कार्ड का नंबर बताएं...