भाजयुमो ने चाइनिज सामान की होली जलाकर किया प्रदर्शन
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चीनी सामान की होली जलाने के साथ ही जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने इस दीपावली में लोगों से चाइनिज सामान के बहिष्कार की अपील की।
नैनीताल, [जेएनएन]: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चीनी सामान की होली जलाने के साथ ही जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने इस दीपावली में लोगों से चाइनिज सामान के बहिष्कार की अपील की।
मल्लीताल पन्त पार्क में कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ का नारा लगाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चीनी सामान का हर स्तर पर बहिष्कार किया जाए।
पढ़ें-एबीवीपी ने किया चीनी उत्पाद व खरीदारों के विरोध का ऐलान
उन्होंने कहा कि एक ओर चीन भारत के साथ व्यापार बढ़ाने का इच्छुक है, वहीं दूसरी ओर आतंकियों को समर्थन कर देश के सामरिक मामलों में दखल दे रहा है। देशवासी दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शनकारियों में हिमांशु मेलकनी, राजू टांक, जतिन प्रसाद, भानु पन्त आदि शामिल थे।
पढ़ें: रामनगर में वन कर्मियों का उत्तराखंड सरकार के खिलाफ गुस्सा फूटा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।