एसटीएच की अव्यवस्थाओं पर भड़के भाजयुमो कार्यकर्ता
कुमाऊं का सबसे बड़ा डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच) में तमाम अव्यवस्थाओं को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। इसके खिलाफ कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क पर धरना दिया।
हल्द्वानी। कुमाऊं का सबसे बड़ा डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच) में तमाम अव्यवस्थाओं को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। इसके खिलाफ कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क पर धरना दिया।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि पर्याप्त डॉक्टर नहीं होने से अस्पताल में मरीजों का उचित उपचार नही हो रहा है। पैथोलॉजी से संबंधित तमाम जांच सुविधाएं भी नहीं है। निर्माण कार्य अधूरे लटके हुए हैं।
वक्ताओं ने कहा कि यह अस्पताल 2010 में सरकारी हो गया था। इसके बाद से अभी तक गजट नोटिफिकेशन नहीं हुआ है। इसकी वजह से डॉक्टरों व कर्मचारियों को भी उचित सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इसका असर कार्यक्षमता पर पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में जो डॉक्टर हैं, वे भी लापरवाही बरत रहे हैं।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास भगत ने कहा कि अस्पताल में नर्सों की संख्या आधे से भी कम है। एक नर्स को दो वार्ड देखने पड़ रहे हैं। दूर-दराज से उपचार की उम्मीद में पहुंचने वाले मरीज बेहतर उपचार के लिए तरस रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर राज्य सरकार अस्पताल की कमियों को दूर करने को लेकर गंभीर नहीं होगी तो आंदोलन तेज करने को बाध्य होना पड़ेगा। धरना देने वालों में नीरज बिष्ट, भुवन भट्ट, दिशांत टंडन, योगेश रजवार, गौरव जोशी, हेमंत साहू, बालम बिष्ट, दीपू नेगी, आंचल पांडे, मदन मोहन जोशी आदि शामिल थे।
पढ़ें-अभिनव संस्था ने किया बेस अस्पताल पर प्रदर्शन