विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौसा ने ब्लू फिल्म दिखाकर किशोरी से किया दुष्‍कर्म, पढ़ें खबर

By sunil negiEdited By:
Published: Mon, 16 May 2016 08:26 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2016 04:25 PM (IST)

एक मौसा ने रिश्‍ते को तार-तार कर दिया। उसने साढ़ू की 17 वर्षीय बेटी को ब्‍लू फिल्‍म दिखाकर दुष्‍कर्म किया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रुड़की (हरिद्वार)। एक मौसा ने रिश्ते को तार-तार कर दिया। उसने साढ़ू की 17 वर्षीय बेटी को ब्लू फिल्म दिखाकर दुष्कर्म किया। साथ किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब पीड़िता ने घटना परिजनों को बताई तो आरोपी मौसा मौके से फरार हो गया। जानते हैं पूरा ममाला।

घटनाक्रम के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का साढ़ू भी उसी गांव में रहता है। उनका एक दूसरे के घर में आना जाना है। ग्रामीण की 17 साल की बेटी भी है।
बताया गया है कि ग्रामीण का साढू की बेटी पर गलत नजर थी। आरोप है कि बीते रोज जब घर में कोई नहीं था तो आरोपी मौसा ने बहला फुसलाते हुए किशोरी को ब्लू फिल्म दिखाई।

इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे चुप करा दिया। किशोरी ने आज यह बात अपने परिजनों को बता दी। जब आरोपी को इसकी भनक लगी तो आरोपी वहां से फरार हो गया।

परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्प्ताल भेजा है। एसएसाई देवराज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पढ़ें:-कॉलेज के पास सेक्स रैकेट का ऐसे हुआ भंडाफोड़..., पढ़ें खबर