विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले प्‍यार, फिर शादी की तैयारी, ऐसा क्‍या हुआ कि तोड़ दिया रिश्‍ता..., पढ़ें खबर

By sunil negiEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2016 05:24 PM (IST)Updated: Wed, 13 Apr 2016 08:57 AM (IST)

प‍हले प्‍यार हुआ, फिर रिश्‍ते की बात चली, परिजन माने तो सगाई हो गई और अगले महीने शादी की तिथि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लक्सर (हरिद्वार)। पहले प्यार हुआ, फिर रिश्ते की बात चली, परिजन माने तो सगाई हो गई और अगले महीने शादी की तिथि भी तय कर दी गई। इसी दौरान ऐसी घटना घट गई, जिस पर प्रेमी ने प्रेमिका से शादी करने माना कर दिया। बात इतनी बढ़ी कि रिश्ता तक तोड़ दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।
सहारनपुर (यूपी) निवासी एक युवक खानुपर में स्कूल संचालक है। गांव की ही एक युवती उसके स्कूल में पढ़ाती थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों का रिश्ता तय कर दिया। अगले महीने दोनों की शादी होने वाली थी। बीते रोज मंगेतर ने युवती को किसी अन्य युवक से बात करते देख लिया। बस फिर क्या था युवक का पारा चढ़ गया। उसने युवती के घर जाकर सगाई की अंगूठी वापस कर रिश्ता तोड़ने की बात कह डाली। युवती के परिजनों ने इसकी जानकारी युवक के घरवालों को दी। दोनों परिवार वाले युवक को समझाते रहे, लेकिन वह नहीं माना।
पढ़ें:-विधवा से दुष्कर्म करने के बाद निर्वस्त्र कर सड़क पर छोड़ने वाले को मिली ऐसी सजा, पढ़ें खबर