विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आश्रम में नशीला पदार्थ खिलाकर साधु ने दिल्‍ली की महिला से किया दुष्‍कर्म

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sun, 16 Oct 2016 07:27 PM (IST)Updated: Tue, 18 Oct 2016 11:22 AM (IST)

हरिद्वार में एक साधु ने नशीला पदार्थ खिलाकर दिल्‍ली की एक महिला से दुष्‍कर्म किया। यह आरोप लगाकर महिला ने साधु की गिरफ्तारी की मांग की।

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: दिल्ली की एक महिला ने साधु पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पर कोई कष्ट दूर करने साधु के आश्रम गई थी, लेकिन उसने नशीला पदार्थ खिलाकर पहले बेहोश किया फिर दुष्कर्म किया।
हरिद्वार पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के सप्तसरोवर क्षेत्र स्थित एक आश्रम है। बताया गया है कि दिल्ली मयूर विहार की रहने वाली पैंतीस वर्षीय महिला एनजीओ में काम करती है।

पढ़ें: दलित महिला से दुष्कर्म, पत्नी बनाकर भी रखा; अब शादी से मुकरा
सुबह आठ बजे महिला अपनी सहयोगी महिला एवं दो युवकों के साथ आश्रम में पहुंची। महिला का आरोप है कि आश्रम के एक साधु द्वारा उसको अपने कक्ष में बुलाकर नशीली चाय पिलाई गई।

पढ़ें: दुल्हन की 'अग्निपरीक्षा' के चक्कर में दूल्हा पहुंच गया जेल
बेहोश होने पर साधु ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने महिला ने आश्रम के अंदर ही हंगामा काटा। इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। इस सूचना पर पुलिस आश्रम पहुंची। पुलिस टीम जानकारी जुटाने के बाद लौट गई।

पढ़ें: दुष्कर्म करने वाले को दस व देह व्यापार में तीन को सात साल की सजा
बाद में महिला कोतवाली पहुंची और साधु के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी। महिला ने कोतवाली में साधु के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर हंगामा काटा। कोतवाली निरीक्षक योगेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला से तहरीर लेने के बाद साधु को पूछताछ को हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें: शादी करुंगा कहकर पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, जब गर्भवती हुई तो खुला ये राज

पढ़ें: मायके आई विवाहिता के साथ दुष्कर्म, पुलिस कर रही जांच