विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरात में एक ने बोतल से दूसरे पर किया हमला, लगा तीसरे को और फिर...

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sat, 12 Nov 2016 05:07 PM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2016 07:05 AM (IST)

बरात में शराब में धुत दो व्‍यक्ति आपस में उलझ गए। एक ने बोतल दूसरे को उठाकर मार मारने लगा लेकिन बोतल तीसरे को लग गई।

News Article Hero Image

रुड़की, [जेएनएन]: बरात में शराब पीकर दो बरातियों के बीच हुए विवाद में एक बाराती ने कांच की बोतल तोड़कर उससे दूसरे पर हमला किया, वह तो बच गया पर बारात में ही आया एक अन्य युवक बोतल के वार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी गर्दन पर गम्भीर चोट आई। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देवबंद के लबकरी गांव से बीती रात्रि यहां पश्चिमी अंबर तालाब क्षेत्र में एक बारात आई हुई थी। सहारनपुर निवासी प्रिंस पुत्र लाल बहार नामक युवक भी अपने रिश्तेदारों की बरात में शामिल था।

पढ़ें: नोट बदलवाने की लाइन में खड़े दो पक्षों में मारपीट
रात्रि में घुड़चढ़ी के दौरान बरात में शराब पीकर शामिल कुछ बरातियों के बीच आपस में विवाद हो गया। आरोप है कि इस विवाद में पप्पल नामक युवक ने बीयर की बोतल तोड़कर दूसरे पर हमला किया, इसमें उससे झगड़ने वाला तो बच गया लेकिन प्रिंस बोतल के वार की चपेट में आ गया। उसकी गर्दन की दो नसें कट गई।

पढ़ें: फेसबुक अकाउंट बनाकर कांग्रेस नेता का किन्नर रूप में फोटो डाला
परिजनों ने उसे गणेश चौक के समीप एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले को लेकर आरोपी पप्पल के साथ ही एक अन्य युवक शंकर के खिलाफ गंगनहर पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें: पत्नी ने देर से आने का कारण पूछा तो पति ने कर दी हत्या