यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अवैध खनन के खिलाफ स्वामी शिवानंद ने फिर खोला मोर्चा
मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने अवैध खनन के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि वन ...और पढ़ें

हरिद्वार। मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने अवैध खनन के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि वन मंत्री खुद अवैध खनन में लिप्त हैं। उन्हें नैतिकता के आधार पर अपना त्यागपत्र दे देना चाहिए।
कनखल स्थित मातृ सदन में पत्रकारों से बातचीत में स्वामी शिवानंद ने कहा कि गंगा में अभी भी खनन हो रहा है। इसे रोकने में प्रशासन नाकाम है। वहीं वन मंत्री दिनेश अग्रवाल की ओर से वैध खनन की बात कही जा रही है, जो कि गलत है।
उन्होंने कहा कि वन मंत्री खनन माफियाओं की पैरवी कर रहे हैं। पहले उन्हें ही संजनपुर स्थित अपना स्टोन क्रशर बंद कर देना चाहिए। साथ ही नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पट्टेदार यह प्रचार कर रहे हैं कि गंगा में बोल्डर आते हैं। इसके विपरीत सच्चाई यह है कि गंगा में बालू आती है, बोल्डर नहीं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ मातृ सदन चुप नहीं बैठेगा।
पढ़ें-स्वामी शिवानंद ने नमामि गंगे योजना पर उठाए सवाल
