रुड़की में श्रीकृष्ण लीला का किया गया मंचन
रुड़की में श्रीराम कृष्ण सांस्कृतिक मंच की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण लीला के तीसरे दिन श्रीकृष्ण-कालिया नाग युद्ध का मंचन किया गया।
रुड़की, [जेएनएन]: श्रीराम कृष्ण सांस्कृतिक मंच की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण लीला के तीसरे दिन श्रीकृष्ण-कालिया नाग युद्ध का मंचन किया गया।
मालवीय चौक पर आयोजित श्रीकृष्ण लीला के तीसरे दिन कलाकारों ने सर्व प्रथम कंस दरबार का मंचन किया। दरबार में बैठे कंस को जब इस बात का पता चलता है कि श्रीकृष्ण गोकुल में बड़े हो रहे हैं तो उसे मृत्यु का भय सताने लगता है। ऐसे में कंस श्रीकृष्ण को मारने के लिए मंत्रियों से विचार विमर्श करता है।
इसी बीच श्रीकृष्ण और बलराम यमुना पर चले जाते हैं। इसके बाद श्रीकृष्ण-कालिया नाग का युद्ध और किनारे खड़े साथियों का विलाप आदि का मंचन किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि भंवर सिंह ने राधा-कृष्ण का तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सतीश यादव, मनोज धीमान, विरेंद्र धीमान, पहल सिंह, विजय सिंह, कालीचरण यादव, श्रीकांत चौधरी, मांगेराम प्रजापति, नीरज गोयल, विनोद बंसल, नरेंद्र गुप्ता, मनोज अग्रवाल, सुमित यादव आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: केदारनाथ में धूमधाम से मना अन्नकूट मेला
यह भी पढ़ें: केदारनाथ त्रासदी ने ऐसा झकझोरा की बनारस से बदरीनाथ पैदल पहुंचे देवाशीष