विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का झांसा देकर विधवा का यौन शोषण, महिला ने दी आत्‍मदाह की चेतावनी

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2016 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2016 03:10 AM (IST)

हरिद्वार निवासी एक विधवा का कहना है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। महिला ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है।
दो साल पहले हरिद्वार निवासी महिला के पति का देहांत हो गया था। महिला के घर में किरायेदार युवक रहता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।

पढ़ें: चार बच्चों के पिता संग युवती फरार, पकड़ी गई तो करने लगी ये जिद
युवक ने शादी करने की बात कहते हुए महिला को भरोसे में लिया और शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन शादी करने की बात पर टालमटोल करने लगा। कुछ दिनों बाद युवक ने महिला से किनारा कर लिया। इस बीच युवक का कहीं रिश्ता तय हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर महिला युवक की दुकान में पहुंची। दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद महिला रानीपुर कोतवाली पहुंची।

पढ़ें: शादी का झांसा देकर महिला से बनाता रहा शारीरिक संबंध
महिला ने कोतवाली निरीक्षक प्रदीप बिष्ट से कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर जहर खाकर जान देने की चेतावनी दी। महिला ने बताया कि उसने युवक को एक लाख रुपये भी उधार दिए हैं। कोतवाली निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि लिखित तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें: पूर्व फौजी ने पिता-पुत्री के रिश्ते को किया तार-तार