विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो संघ शाखाओं के विस्तारीकरण की चल रही है तैयारी

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Sun, 04 Oct 2015 05:59 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2015 06:04 PM (IST)

आज हरिद्वार पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ की शाखाओं के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार। आज हरिद्वार पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ की शाखाओं के
विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संघ के विस्तार से समाज में संगठन की मजबूती बढ़ेगी। इसलिए इस दिशा में प्रयास की जरूरत है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आप संगठित हैं तो आपकी बहू-बेटियों को कोई गंदी नजर से
नहीं देख सकता। इसलिए हमें संगठित होने की आवश्यकता है। संघ के तीन प्रांतों उत्तरांचल, मेरठ और ब्रज की बैठक का आज आखिरी दिन था।
इसके तहत भाजपा नेता सतपाल महाराज के प्रेमनगर आश्रम में अंतिम दिन संघ की बैठक हुई। इसके बाद संघ प्रमुख की सतपाल महाराज से करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि इसके बाद संघ प्रमुख विकासनगर रवाना हो गए।
पढ़ें-संघ प्रमुख मोहन भागवत गंगा में लड़खड़ाए, कार्यकर्ताओं ने थामा