विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत व उमा भारती पहुंचे हरिद्वार

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 02 Oct 2015 09:40 AM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2015 09:45 AM (IST)

आरएसएस संघ प्रमुख मोहन भागवत व केंद्रीय मंत्री भारती हरिद्वार पहुंच गए। दोनों यहां संघ की तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने आए हैं।

News Article Hero Image

हरिद्वार। आरएसएस संघ प्रमुख मोहन भागवत व केंद्रीय मंत्री भारती हरिद्वार पहुंच गए। दोनों यहां संघ की तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने आए हैं।
भूपतवाला स्थित निस्काम सेवा ट्रस्ट में आयोजित संघ की बैठक में मेरठ, ब्रज और उत्तरांचल प्रांत के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। अंतिम दिन शाखाओं से संबंधित पदाकारियों की बैठक होगी। संघ के लिहाज से उसके तीनों प्रांत में करीब 22 जिले हैं।
रेलवे स्टेशन पर उमा भारती ने पत्रकारों से कोई बातचीत नहीं की। उमा भारती और संघ प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली से हरिद्वार एक ही ट्रेन मंसूरी एक्सप्रेस से आए। सुश्री उमा भारती को आज ही देवप्रयाग में आइटीबीपी के स्वच्छ गंगा अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना है।
पढ़ें-मेरा काम बोलना नहीं, मुझे डांट पड़ेगी : मोहन भागवत