Move to Jagran APP

नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

प्रदेश सरकार की नीतियों को मुद्दा बनाकर जहां भाजपा धरने व प्रदर्शन कर रही है, वहीं कांग्रेस ने भी भाजपा के खिलाफ पलटवार शुरू कर दिया है। शहर में जलभराव सहित अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने देवपुरा चौक पर नगर निगम के खिलाफ धरना दिया।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 01:13 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 01:18 PM (IST)

हरिद्वार। प्रदेश सरकार की नीतियों को मुद्दा बनाकर जहां भाजपा धरने व प्रदर्शन कर रही है, वहीं कांग्रेस ने भी भाजपा के खिलाफ पलटवार शुरू कर दिया है। शहर में जलभराव सहित अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने देवपुरा चौक पर नगर निगम के खिलाफ धरना दिया।
कांग्रेसियों का आरोप है कि भाजपानीत नगर निगम बोर्ड शहरी व्यवस्थाओं पर सुधार को कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मध्य हरिद्वार में नाले-नालियों की सफाई न होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। साथ ही लोगों घरों तक में नाले-नालियों का पानी घुस रहा है। नगर निगम इस दिशा में कोई काम ही नहीं कर रहा।
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि शहर में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था की ठप पड़ गई है। इससे शहर में हर तरफ गंदगी पसरी हुई है। लोगों के घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। शहर में डेंगू-मलेरिया का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। मेयर राजनीति में मशगूल हैं कोई काम नहीं कर रहे।
पढ़ें-किसानों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.