भरी दोपहरी कालोनी में घूमता दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत
हरिद्वार में शांतिकुंज के निकट भागीरथी कालोनी में भरी दोपहरी तेंदुआ घूमते हुए दिखाई दिया। इससे लोगों में दहशत है। इस क्षेत्र में काफी समय से तेंदुए का आतंक है।
हरिद्वार, [जेएनएन]: शांतिकुंज के पास तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भरी दोपहरी यहां तेंदुए को लोगों ने घूमते देखा तो पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
भागीरथी कालोनी में दोपहर कुछ लोगों ने तेंदुए को घूमते देखा। इस पर कालोनी में हल्ला मच गया। इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। लोगों का कहना है कि यहां तेंदुए का आतंक कई दिनों से बना हुआ है। इसी कालोनी से सटी गायत्री विहार कालोनी में भी कुत्ते को तेंदुए ने निवाला बनाया था।
पढ़ें-आंगन में खेल रहे बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, खेत में मिला शव
इस संबंध में वन विभाग के रेंजर महेश सेमवाल ने बताया कि तेंदुआ दिखने की सूचना पर विभागीय टीम मौके के लिए भेजी जा रही है। जरूरत पड़ने पर क्षेत्र में पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
पढ़ें:-तेंदुए ने बनाया ट्रक चालक को निवाला, दहशत में ग्रामीण
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।