जब-जब कारगिल युद्ध की चर्चा होगी, तब-तब उत्तराखंड के शहीदों को याद किया जाएगा
रुड़की के सिविल लाइन के शहीद चद्रेश्वर चौक में शहीदों की प्रतिमा पर फूल माला चढ़कर उनकी कुर्बानी का याद किया गया।
रुड़की, [जेएनएन]: रुड़की सिविल लाइन स्थित शहीद चद्रेश्वर चौक में गोरखा समाज और पूर्व सैनिकों की ओर से कारगिल विजय दिवस मनाया गया।
इस दौरान कारगिल शहीद हरि सिंह थापा और शहीद सतीश कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही देश की रक्षा के लिए शहीदों की ओर से दिए गए बलिदान को याद किया गया।
पढ़ें- पहले युद्ध में दिखाई दिलेरी, अब खेल में बिखेर रहे जलवा
गोरखा समाज के अध्यक्ष सूबेदार मेजर बुद्धि सिंह राणा ने कहा कि जब-जब कारगिल युद्ध की चर्चा होगी, तब-तब उत्तराखंड के शहीदों की कुर्बानी को भी याद किया जाएगा। इस मौके पर जसवंत सिंह थापा, कमल राणा, दुर्गा बहादुर, राम सिंह थापा आदि लोग मौजूद थे।
पढ़ें- कश्मीर में नियंत्रण के लिए सेना को फ्री हैंड की जरूरतः भंडारी
पढ़ें-कारगिल युद्ध में देवभूमि के 75 जांबाजों ने न्योछावर किए थे प्राण